-->

Translate

भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा इनके नेतृत्व में पार्टी अति पिछड़ा समाज में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा

भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा इनके नेतृत्व में पार्टी अति पिछड़ा समाज में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा


भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा जी के निर्देशानुसार मुंगेर निवासी सह मुंगेर अति पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा को जिला संयोजक मनोनीत किये जाने पर नीलम निवास वासुदेव पुर सह राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन का आवासीय प्रदेश कार्यालय में नव मनोनीत जिला संयोजक मोहन वर्मा जी का स्वागत सह सम्मान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीशुतोष कु0 यादव, के नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर माइक्रो डोनेशन कैंप के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी, सह प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाह्मण महासभा शैलेन्द्र चौधरी, वार्ड पार्षद पंकज कुमार, भाजपा नेता जितेन्द्र कुमार दुलार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी एवं कहा प्रदेश नेतृत्व ने एक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव के समय महत्वपूर्ण दायित्व देकर सम्मानित किया है। इनके नेतृत्व में पार्टी अति पिछड़ा समाज में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इसका लाभ पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।

               

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा इनके नेतृत्व में पार्टी अति पिछड़ा समाज में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article