-->

Translate

बाल विवाह मुक्त भारत, चलाए गए जागरूकता अभियान।

बाल विवाह मुक्त भारत, चलाए गए जागरूकता अभियान।

जोश भारत न्यूज|बिहार

दुमराव। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन, नई दिल्ली एवं दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हरि जी के हाता स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित किया गया जिसमें जिले के प्रत्येक प्रखंड से सी.एस.डब्ल्यू. ने भाग लिया। जिसमें चंदन कुमार को ऑर्डिनेटर एवं संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि विद्यालय से वंचित बच्चों का नामांकन करना, पोषाहार से बच्चों को जोड़ना, परवरिश योजना, सड़क सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के बारे में बताया गया और कहा गया कि मार्च से पहले इन सभी को जिले के प्रत्येक प्रखंड में तेज गति से कार्य करना है। साथ ही साथ अतिसंवेदनशील जांच सर्वे भी घर-घर जाकर करना है ताकि सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अगर किसी गांव में बाल विवाह हो रहा है तो उसे रोका जाएगा और उस विवाह में जितने भी लोग जुड़कर परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहायता कर रहे होंगे उन सभी पर केस दर्ज किया जाएगा। इसलिए सभी जिलावासियों से आग्रह किया जाता है की 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का अगर विवाह हो रहा है तो तुरंत प्रशासन, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के कार्यालय, थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि में सूचित करें। मौके पर डुमराव प्रखंड से चंदन कुमार, संजय कुमार सिंह, भागमणि देवी, शत्रुघन कुमार, अनीश कुमार, सिमरी से दीपक कुमार, अभिषेक पाठक, रोशन कुमार, चौगाई से खुशी कुमारी, नवानगर से गीता देवी,  केसठ से अजय कुमार, मीरा देवी, मनोज कुमार मिश्रा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। 


0 Response to "बाल विवाह मुक्त भारत, चलाए गए जागरूकता अभियान।"

advertising articles 2

Advertise under the article