-->

Translate

दस दिवसीय, गहन मतदाता जागरूकता अभियान एवं पंजीकरण अभियान हुआ संपन।

दस दिवसीय, गहन मतदाता जागरूकता अभियान एवं पंजीकरण अभियान हुआ संपन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
नावानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध नेहरू युवा केंद्र, बक्सर के द्वारा चलाए जा रहे गहन मतदाता जागरूकता अभियान एवं पंजीकरण अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह भूगोल व्याख्याता इंटर कॉलेज डुमराव, राजेश कुमार आदित्य शोधार्थी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा हैंड बिल का विमोचन किया गया। नावानगर प्रखंड में चल रहे दिनांक 20.02.2024 मंगलवार  से 29.02.2024 गुरुवार तक कुल 10 दिवसीय पूरे प्रखंड के अलग-अलग गांव में अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीण लोगों को जागरूक किया गया एवं युवक एवं युवतियों को जिनका उम्र 18 वर्ष हो चुका है उन्हें प्रेरित किया गया कि वह अपना नामकरण वोटर लिस्ट में दर्ज कराऐ ताकि आप एक अच्छे नेता का चुनाव कर सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान डॉ. संजय कुमार सिंह एवं संस्था नेहरू युवा केंद्र का सराहनीय प्रयास है। इसके साथ-साथ अब प्रखंड के द्वारा भी गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान हो सके। मौके पर दिनेश कुमार मेहता, पंचायत सचिव, लक्ष्मण राम, शिवजी सिंह, सुधाकर सिंह, मनीष कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, अवधेश कुमार प्रसाद, राजेश कुमार, संजय कुमार सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहें साथ साथ नोखपुर, बसदेवा अन्य जगहों पर भी लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें गांव के कई क्लब के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। 

0 Response to "दस दिवसीय, गहन मतदाता जागरूकता अभियान एवं पंजीकरण अभियान हुआ संपन।"

advertising articles 2

Advertise under the article