-->

Translate

एन.सी.सी. नेवी यूनिट गंगा मार्ग से पहुंची खुसरूपुर, दस दिनों में पूरी होगी भागलपुर तक की यात्रा।

एन.सी.सी. नेवी यूनिट गंगा मार्ग से पहुंची खुसरूपुर, दस दिनों में पूरी होगी भागलपुर तक की यात्रा।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। कैडेट्स को गंगा यात्रा एवं प्रशिक्षण को लेकर बिहार एन.सी.सी. नेवी यूनिट अपने दस दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को खुसरूपुर पहुंची। पटना से भागलपुर के लिए निकले कैडेट्स का बैकटपुर गंगा घाट पर जोरदार स्वागत किया गया। नेवी यूनिट सदस्यों ने महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में पड़ाव डाला है। बता दें कि कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सन्नी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यूनिट पटना से भागलपुर तक गंगा मार्ग से यात्रा पूरी करेगी। इस अभियान दल में बिहार झारखंड के साठ छात्र छात्राएं शामिल हैं। जिसमें पैंतीस छात्र एवं पच्चीस छात्राएं शामिल है। कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, गंगा को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाय। नशा मुक्त समाज की स्थापना, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता कार्यक्रम, खुले में शौच से पूर्ण मुक्ति के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश एवं प्रदेश में प्रकृति आपदा जैसे बाढ़ के समय में लोगों के जान माल की सुरक्षा के लिए एन.सी.सी. कैडेट को प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही साथ यात्रा के दौरान लोगों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, नारी सशक्तीकरण, बिजली की बचत एवं गंगा को निर्मल बनाए रखने का संदेश भी दिया जाएगा।  इस अभियान दल में झारखंड के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट एस.के. अवस्थी, सब–लेफ्टिनेंट डॉ. अर्चना त्रिपाठी एवं आनंद आशीष, शिवेंद्र कुमार के साथ ही बारह नेवी इंस्ट्रक्टर, आठ सिविलियन कर्मी शामिल हैं।

0 Response to "एन.सी.सी. नेवी यूनिट गंगा मार्ग से पहुंची खुसरूपुर, दस दिनों में पूरी होगी भागलपुर तक की यात्रा।"

advertising articles 2

Advertise under the article