-->

Translate

104वां मन की बात पे, पी०एम० नरेंद्र मोदी।

104वां मन की बात पे, पी०एम० नरेंद्र मोदी।

जोश भारत न्यूज|बिहार
खुसरूपुर। दिनांक 27/08/2023 रविवार को सुबह के 11बजे भारतीय जनता पार्टी खुसरूपुर नगर के 'मंडल महामंत्री, विवेक राज वर्मा' जी के आवास पर रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 104वां एपिसोड को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की सावन महाशिव, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान-3 की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है की इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है। और पी०एम० मोदी ने कहा की 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है की संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है। इस 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान पी०एम० मोदी जी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज 27 अगस्त 2023 रविवार को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड को प्रसारित किया गया है। इस मौके पर 'युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक कुमार', सौरव वर्मा, ऋषि, शंकर, रितिक के साथ अन्य लोग भी सामिल हुए।

0 Response to "104वां मन की बात पे, पी०एम० नरेंद्र मोदी।"

advertising articles 2

Advertise under the article