-->

Translate

नेहरू युवा केंद्र, पटना: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा

नेहरू युवा केंद्र, पटना: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा

जोश भारत न्यूज|बिहार
दिनांक 28/07/2023 शुक्रवार को जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। दरसल बात यह है की अगस्त क्रांति यानी 9 अगस्त 2023 को बिहार पृथ्वी दिवस मनाने वाली बिहार सरकार एक दिन में ढ़ाई करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त के दिन पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ अन्य लोगों की सहायता से 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाएं जायेंगे। जिसमे उन्होंने प्रत्येक स्वयंसेवकों के हाथो पौधे लगवाया और उन्होंने बिहार को उद्देश देते हुए यह भी बताया की वृक्ष लगाना प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं, इस लिए हम सभी को एक नई शुरुआत करनी है हमें पौधे लगाना है। इसी मौके पे उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक मधु कुमारी, सोनालिका कुमारी, बबलू कुमार, अभिषेक कुमार, बृजेश कुमार, दीपू कुमार, टुनटुन कुमार एवं अन्य स्वयंसेवक भी मौजूद रहें।

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र, पटना: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा"

advertising articles 2

Advertise under the article