-->

Translate

नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कराया गया योग सत्र का आयोजन: बांका

नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कराया गया योग सत्र का आयोजन: बांका

जोश भारत न्यूज|बिहार
बांका न्यूज। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 21 जून 2023 बुधवार को बांका जिले के  रजौन प्रखंड स्थित पुनसिया गांव में योगा का कार्यक्रम वृहद पैमाने पर कराया गया "करे योग्य रहे निरोग्य" अपने जीवन में सभी लोगो को योग जरूर करना चाहिए कर्मसु योग: कौशलम् अर्थात् कर्मों में योग ही कुशलता है। "श्रेष्ठ भारत यूथ क्लब" के अध्यक्ष महोदय सदानन्द कुमार आनन्द के उपस्थिति में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगा हमारे व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं । योग करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की विकार पैदा नहीं होती है और साथ ही साथ सकारात्मक चीजों को ध्यान केंद्रित करता है। योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं । हमारे जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल सर बताते है की सिद्धांत, व्यक्तिगत, अनुशासन, मुद्राएं, जीवन शक्तियों पर नियंत्रण, संवेदना, ध्यान केंद्रित एकाग्रता, ध्यान, और प्रबोधन योग के आठ अंग हैं। और योग हर मनुष्य के लिए लाभदायक होता। तथा यूथ मंडल के अध्यक्ष बताते हैं की आत्मा का परमात्मा से जुड़ना यहां अभीष्ट है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीव भाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निज आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाए। भक्ति का भाव भी यही है। भक्ति में भक्त अपने भगवान से अलग नहीं होना चाहता। वह सदैव अपने इष्ट की शरण में रहता है। शरणागत होने के कारण ईश्वर का संग उसे सदैव प्राप्त होता रहता है। योग हर लोगों को करना जरूरी है। इस मौके पे कार्यक्रम में युवा मंडल के सदस्य: रूपा कुमारी, अर्चना, पीयूष साह, पीयूष, हरिओम, गुलशन, अनुराम, छोटू कार्तिक, राजा, साथ ही अन्य लोग भी मौजुद रहें और लोगों ने उपस्थित होकर योगा का लाभ उठाया।

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कराया गया योग सत्र का आयोजन: बांका"

advertising articles 2

Advertise under the article