-->

Translate

पटना में आयोजित हुआ अटल प्रतिभा सम्मान देशभर के 7 प्रतिभा हुए सम्मानित

पटना में आयोजित हुआ अटल प्रतिभा सम्मान देशभर के 7 प्रतिभा हुए सम्मानित



पटना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष कोचिंग संस्थान में ‘अटल प्रतिभा सम्मान ’ व संगीतमय साहित्यक मंच का आयोजन 30 दिसम्बर को किया गया। यह आयोजन समानता संग्राम समिति ने किया। समारोह की अध्यक्षता युवा शिक्षक सुधीर सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि सन्नी सिन्हा रहे और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आशा किरण सिंह उपस्थित रही। मंच के संचालक प्रसिद्ध एंकर कृष्णा आचार्य ने किया। 


समारोह के प्रारम्भ में प्रसिद्ध पत्रकार अभिषेक पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन संस्मरणों के बारे मे बताये और श्रीं गणेश वंदना भी सुनाये जिसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। वही युवा कलाकार रूपेश सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा की अटल जी हमारे आदर्श है हमलोग उनके सपनों का भारत बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे। कार्यक्रम में बार-बार बजती लोगों की तालियां सभागार को गुंजा रहीं थी। लोगों ने बताया कि इस तरह से अटल जी पर संगीतमय साहित्यक मंच का आयोजन पहली बार देखा जो आजीवन स्मृतियों में बना रहेगा। 


अटल प्रतिभा सम्मान के लिए देश भर से चयनित विभिन्न कार्यक्षेत्रों के सभी 7 प्रतिभा का सम्मान राष्ट्रीय संरक्षक सन्नी सिन्हा ने किए। इस वर्ष अटल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए प्रतिभा का नाम युवा पत्रकार अभिषेक पांडे, कवि प्रेमसागर पाण्डेय,युवा कलाकार रूपेश सिंह, गायक आकाश चौहान, कवयित्री अपर्णा जायसवाल 'अविरल', फिल्म डिजाइनर रणवीर बरीयार सिन्हा, समाजसेवी भीम पंडित है।


राष्ट्रीय संरक्षक सन्नी सिन्हा ने अटल जी को याद करते हुए कहा अटल जी भारत के पहचान है आज के समय अटल जी जैसा व्यक्तित्व मिलना बहुत मुश्किल है। वहीं सन्नी सिन्हा ने यह भी बताया कि अटल प्रतिभा सम्मान देश-विदेश से प्राप्त हज़ारों आवेदनों की गहन पड़ताल के बाद चयन समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्षेत्रों के 7 लोगों का चयन किया गया।

0 Response to "पटना में आयोजित हुआ अटल प्रतिभा सम्मान देशभर के 7 प्रतिभा हुए सम्मानित "

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article