-->

Translate

आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान तिलौथू में

आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान तिलौथू में

तिलौथू १नवम्बर। सर्वत्र संस्कृतम् के अध्यक्ष एवं विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना के महासचिव डॉ मुकेश कुमार ओझा के नेतृत्व में आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के अंतर्गत तिलौथू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रकल्प प्रमुख श्री जंगलेश चौरसिया से सम्पर्क किया गया।


     इस अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी देते हुए डॉ मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि इस अभियान का एक मात्र उद्देश्य संस्कृत भाषा में अभिव्यक्ति का प्रयास करना है, जिससे सभी लोग संस्कृत बोलने लगें। श्री जंगलेश चौरसिया ने कहा कि संस्कृत भाषा में बोलना प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह विद्यालय इस अभियान को पूरा सहयोग करेगा और संस्कृत संभाषण शिविर के लिए आग्रह करेगा। सर्वत्र संस्कृतम् के प्रधान संरक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार ओझा ने कहा कि नासा ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि इस धरती पर बोली जाने वाली सबसे स्पष्ट एवं शुद्ध भाषा संस्कृत है। जर्मनी के १४विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा की पढ़ाई हो रही है। लंदन और आयरलैंड के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में संस्कृत अनिवार्य है। संस्कृत के विद्वानों एवं संस्कृत प्रेमियों से अपील है कि इस अभियान को सफल बनाने में यथासंभव सहयोग करें और शिविर में आकर संस्कृत बोलें।१०नवम्बर से डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र स्मृति दशदिवसात्मक संस्कृत संभाषण शिविर आनलाइन प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र कुमार ओझा, सत्येन्द्र कुमार ओझा, अमरेन्द्र कुमार ओझा, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, सुशांत कुमार,प्रत्युष शुभम्,अतीव आदि भी उपस्थित थे।

              प्रेषक

              डॉ मुकेश कुमार ओझा

              महासचिव

              विहार संस्कृत संजीवन समाज

              पटना

0 Response to "आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान तिलौथू में"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article