-->

Translate

बिहार आपदा फरिश्ता सम्मान -2022 से सम्मानित हुए पवन

बिहार आपदा फरिश्ता सम्मान -2022 से सम्मानित हुए पवन



जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा आपदा फरिश्ता सम्मान समारोह-2022 के अंतर्गत बांका जिले के युवा समाजसेवी पवन कुमार सौरभ को जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डा.अजय कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य के हाथों से बिहार,विधान परिसद , उपसभागर ,पटना मे सम्मानित किया गया . 


पवन वर्तमान में  राज्य परियोजना सहायक (नमामि गंगे परियोजना) 

नेहरू युवा केंद्र संगठन राज्य कार्यालय पटना में पदस्थापित है, पवन पिछले 12 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं पवन के द्वारा सड़क दुर्घटना में सहायता, रक्तदान करके लोगों को जान बचाना इसके अलावा पौधारोपण, गंगा की साफ सफाई, जागरूकता, एड्स जागरूकता इत्यादि विभिन्न समाज सेवा के कार्यों में सम्मिलित रहते हैं


बिहार आपदा फरिश्ता सम्मान -2022 मिलने पर पवन को नेहरू युवा केन्द्र संगठन बिहार के राज्य निदेशक अंशुमान प्रसाद दास सहित सभी अधिकारी कर्मचारी ने बधाई दिया.

0 Response to "बिहार आपदा फरिश्ता सम्मान -2022 से सम्मानित हुए पवन"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article