-->

Translate

१५०वांअरविन्द जयंती समारोह का आयोजन

१५०वांअरविन्द जयंती समारोह का आयोजन

 


 पटना १४मार्च। इगर टू फोर्ज अहेड (इंडिया)ट्रस्ट एवं पांडिचेरी अरविन्द आश्रम की ओर से पटना स्थित कंकड़बाग के पंचशिव मंदिर में महान योगी,कवि, शिक्षाविद् एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री अरविन्द जी की १५०वीं जयंती समारोह किया गया एवं श्वेता पद्मा के नेतृत्व में उड़िसा आश्रम के विचारकों ने श्री अरविन्द के विचारों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना के महासचिव एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच दक्षिण बिहार प्रांत के महामंत्री डॉ मुकेश कुमार ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि श्री अरविन्द

 भारतीय संस्कृति,योग एवं भारतीय दर्शन के ज्ञाता थे। उन्होंने वैदिक ऋषियों से प्रेरणा लेकर वेदान्त की परंपरा को

 विकसित किया उड़िसा आश्रम की श्वेता पद्मा ने कहा कि उन्होंने विश्व के लोगों के कल्याण के लिए दिव्य विकासवाद का सिद्धांत दिया। इसके अनुसार विकास का अर्थ नीचे से ऊपर उठने की प्रक्रिया है। जड़ तत्व से प्राण का तथा प्राण से मनस् का।मनस् में मन,बुद्धि और अहंकार तीनों का समावेश रहता है। अति मनस् में परम तत्व सच्चिदानंद है।इसी को मोक्ष की अवस्था कह सकते हैं। मंदिर के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने सभी उड़िसा आश्रम के विचारकों को सम्मानित किया अरविन्द आश्रम के विचारकों ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय काजीपुर, पटना विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन बेउर आदि स्थानों में भी करके अरविन्द जी के विचारों से पटना वासियों को प्रभावित किए।इन कार्यक्रमों में डॉ अनिल सुलभ, डॉ मनोज कुमार झा, डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह आदि अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

0 Response to "१५०वांअरविन्द जयंती समारोह का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article