-->

Translate

भाजपा की जीत देश की विकास की जीत: मनोज कुमार झा

भाजपा की जीत देश की विकास की जीत: मनोज कुमार झा



गौरा बौराम विधानसभा व बिरौल प्रखंड अंतर्गत SH-17 स्थित धर्मेंद्र सिंह के कृषि फार्म हाउस पर बिरौल भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी की अध्यक्षता में एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में बिरौल अनुमंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड ,गोवा एवं मणिपुर में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर विश्व के जन जन नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एवं योगी जी को जीत की बधाई दी ।

सभी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी पर एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर और एक दूसरे को मिठाई मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मनोज कुमार झा ने कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की जीत है। यह चार राज्यों के कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम की जीत है। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा बिरौल उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी, रोशन सिंह बिरौल पंचायत समिति सदस्य , अशोक यादव, रेनू देवी, फुलिया देवी, मोहम्मद अरमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "भाजपा की जीत देश की विकास की जीत: मनोज कुमार झा"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article