-->

Translate

 महान राष्ट्रवादी विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी --मणि कान्त झा

महान राष्ट्रवादी विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी --मणि कान्त झा



आज सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में महान राष्ट्रवादी विचारक  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि उनके  चित्रों पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी चित्रों  पर यथा संभव राशि बंद लिफाफे में समर्पित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के ऐसे देदीप्यमान नक्षत्र थे जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरे विश्व में मानवता की सेवा व जनकल्याण के आदर्श स्थापित किये। उनका देशप्रेम व समर्पण सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहेगा। श्री झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण  समाहित है।

हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं।मौके पर प्रभात कुमार झा,मिंकू कुमार यादव,अमरेंद्र कुमार सिंह, कपिलदेव महतो,सत्येंद्र कुमार चौधरी,रेणु कुमारी, मदनमोहन झा,अनिल कुमार पासवान, रामविलास मुखिया,रबिन्द्र कुमार सिंह,पंकज कुमार झा,जयमंगल ठाकुर,मो गफूर,ललित नारायण साह, वकील पासवान,कैलाश राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to " महान राष्ट्रवादी विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी --मणि कान्त झा"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article