-->

Translate

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षा 26 से 30 सितंबर तक।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षा 26 से 30 सितंबर तक।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 की मिड-सेमेस्टर परीक्षा 26 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में महाविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.(डाॅ.) चित्रलेखा ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं। प्राचार्या ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने तथा अनुशासन एवं परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक मेजर विषय--अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र तथा द्वितीय पाली में 12:30 बजे से 1:30 बजे तक माइनर विषय--हिंदी, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।

28 सितंबर को प्रथम पाली में AEC-1 (English/Hindi Communication) तथा द्वितीय पाली में MDC-1 (Indian Social Values and Ethics) की परीक्षा होगी। 29 सितंबर को प्रथम पाली में SEC (Communication in Everyday Life) तथा द्वितीय पाली में VAC (Art of Being Happy) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

30 सितंबर को प्रथम पाली में मेजर विषय--राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं हिंदी तथा द्वितीय पाली में माइनर विषय--अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास की परीक्षा निर्धारित है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दुर्गेश कुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। परीक्षा-नियंत्रक डॉ. अजीत कुमार वर्मा ने परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षा 26 से 30 सितंबर तक।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article