राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता।
जोश भारत न्यूज|बिहार
शेखपुरा, 17 सितंबर 2026। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, शेखपुरा में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का विषय “ए. आई. तकनीक की संभावनाएं” निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके रचनात्मक और विश्लेषणात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना है।
विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, शेखपुरा के कमरा संख्या 107 में अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा एआई और तकनीक के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत करने की अपील की है।
0 Response to "राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता।"
एक टिप्पणी भेजें