नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम।
मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ. आशीष विद्यार्थी ने नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिया के नेतृत्व में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सपना बरुआ ने किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

0 Response to "नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ श्री अरविन्द महिला कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम।"
एक टिप्पणी भेजें