शहीदी दिवस पर देशभक्ति की महफिल सजी, दिल्ली रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए 11 प्रमुख लोग
नई दिल्ली, 22 मार्च 2026: भारत मंच ट्रस्ट और मैं तेरा हां फाउंडेशन द्वारा RWA करमपुरा के सहयोग से कनॉट प्लेस के पालिका पार्क में शहीदी दिवस का कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम व दिल्ली रत्न अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 11 प्रमुख लोगों को दिल्ली रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भगत सिंह के पोते राघवेंद्र भगत सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा शर्मा मौजूद रहे। मैं तेरा हा के चेयरमैन Dr सरबजीत सिंह ने कहा, "शहीदी दिवस के इस कार्यक्रम से देश के लोगों और युवाओं में शहीदों के प्रति नमन की भावना को जगाना व देश प्रेम की भावना को बढ़ाना है।"
RWA करमपुरा के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कार्यक्रम में लोगों का सम्मान किया व कार्यक्रम की सफलता के लिए सबका साधुवाद किया। भारत मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ प्रशांत द्विवेदी ने कहा, "भारत मंच हर साल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व दिल्ली रन सम्मान समारोह का आयोजन करता है, जिसमें सरकार के सहयोग के साथ-साथ देशभर से कुछ प्रतिष्ठित लोगों को दिल्ली रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है।"
इस अवसर पर साहित्य कला परिषद वी पंजाबी अकादमी दिल्ली सरकार द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमंत्रित सदस्य, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।
0 Response to "शहीदी दिवस पर देशभक्ति की महफिल सजी, दिल्ली रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए 11 प्रमुख लोग"
एक टिप्पणी भेजें