खुसरूपुर में जे.एम.एस. क्लासेज का भव्य सम्मान समारोह,नगर अध्यक्ष समेत गणमान्य अतिथियों ने किया सम्मान।
खुसरूपुर। नगर के निमतल स्थित जे.एम.एस. क्लासेज कोचिंग परिसर, लक्ष्मी पैलेस में जे.एम.एस. क्लासेज सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण 2026 कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। कोचिंग डायरेक्टर अजय राज के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कोचिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुसरूपुर नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार, स्थानीय थाना से एएसआई राम वृक्ष सिंह उपस्थित हुए। इन अतिथियों ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कोचिंग के टॉपर्स को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोचिंग में टॉपर्स की चमकदार उपलब्धियां में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में अविनाश कुमार (425 अंक), स्थान राहुल कुमार (417 अंक), सोनी कुमारी (417 अंक) प्रतिमा कुमारी (415 अंक), विद्या भारती (405 अंक), शिवम कुमार (400 अंक) से उत्तीर्ण हुए
कोचिंग के दूसरे स्थान प्राप्त अन्य विद्यार्थियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। प्रेम कुमार ने मोबाइल फोन के सही उपयोग पर जोर देते हुए इसके गलत इस्तेमाल से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन पिंकू कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में किया, जिसने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।
मौके पर पत्रकार लक्ष्मीकांत कुमार, दिलीप कुमार, देवानंद कुमार, सुनील कुमार, कौशल कुमार, रितिक राज वर्मा, सुरजीत कुमार, अजीत तिवारी, निर्भय कुमार, रंजन कुमार, प्रीति कुमारी के अलावा शिक्षक इआर हरेराम, पप्पू कुमार, संजीत कुमार, जीतू कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। यह समारोह कोचिंग के छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।



0 Response to "खुसरूपुर में जे.एम.एस. क्लासेज का भव्य सम्मान समारोह,नगर अध्यक्ष समेत गणमान्य अतिथियों ने किया सम्मान।"
एक टिप्पणी भेजें