गांधीजी के विचारों से रूबरू हुईं श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्राएं, बापू टॉवर में हुआ शैक्षणिक भ्रमण।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री राजीव शंकर सिन्हा, शिक्षिका डॉ. सपना बरुआ एवं रुचिका, साथ ही शोध छात्राएं आराध्या एवं ऋतु भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं। सभी के निर्देशन में छात्राओं ने बापू टॉवर में स्थापित विभिन्न गैलरियों, प्रदर्शनी कक्षों तथा दृश्य-श्रव्य माध्यमों के द्वारा महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का गहन अध्ययन किया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने गांधीजी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके नेतृत्व कौशल, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके दृष्टिकोण को निकट से समझा। साथ ही, उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार गांधीजी के सिद्धांत आज के आधुनिक समाज में भी प्रासंगिक हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इस शैक्षणिक यात्रा ने छात्राओं के बौद्धिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक प्रश्न पूछे तथा विषय से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इससे उनके ज्ञानवर्धन के साथ-साथ विश्लेषणात्मक सोच में भी वृद्धि हुई।


0 Response to "गांधीजी के विचारों से रूबरू हुईं श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्राएं, बापू टॉवर में हुआ शैक्षणिक भ्रमण।"
एक टिप्पणी भेजें