राष्ट्रीय स्तर पर चमके GEC शेखपुरा के छात्र, GATE 2026 में सफलता।
इस उपलब्धि में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Batch 2022) के छात्र अंशुमान कुमार ने AIR 2872 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Batch 2022) के छात्र सनी राज ने AIR 8261 प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इसी क्रम में सिविल इंजीनियरिंग (Batch 2022) के छात्र राकेश कुमार ने AIR 8265 प्राप्त किया। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग (Batch 2022) की छात्रा पूनम कुमारी ने AIR 16212 हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया।
GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत प्रतिष्ठित परीक्षा है, जिसे भारत में इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों की तकनीकी समझ, विश्लेषण क्षमता और विषय ज्ञान का मूल्यांकन करना है।
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान का शैक्षणिक वातावरण और निरंतर समर्थन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे संस्थान केलिए गर्व का विषय है। GATE 2026 में उनकी सफलता, उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह परिणाम हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करता है। मुझे विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा के डीन डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी ने कहा कि GATE 2026 में हमारे विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक होते हैं। मैं सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे।
0 Response to "राष्ट्रीय स्तर पर चमके GEC शेखपुरा के छात्र, GATE 2026 में सफलता।"
एक टिप्पणी भेजें