जीईसी शेखपुरा में 'स्किल दुनिया' के साथ करियर गाइडेंस वेबिनार का शानदार आयोजन।
शेखपुरा। 19 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) शेखपुरा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट करियर मार्गदर्शन के लिए एक महत्वपूर्ण वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह भव्य आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) प्रो. सौरभ कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में हुआ, जिसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह वेबिनार प्रसिद्ध एड-टेक प्लेटफॉर्म 'स्किल दुनिया' (Skill Dunia) द्वारा संचालित किया गया, इस पहल का उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और व्यावहारिक विशेषज्ञता के बीच की दूरी को मिटाना है।
सत्र में विशेषज्ञों ने फ्रेशर्स की चुनौतियों, 5G क्रांति, और एटीएस (ATS) रेज़्यूमे बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। साथ हीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसी भविष्य की जरूरी स्किल्स पर भी जोर दिया गया। मंदी और छंटनी के इस दौर में रीस्की लिंग और अपस्कि लिंग के महत्व को भी समझाया गया।
अंत में सभी को विप्रो डाइस आईडी (Wipro DICE ID) द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट दिए गए।
इस खास मौके पर प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने एक विस्तृत और प्रेरक संदेश देते हुए कहा, तकनीकी शिक्षा का असली उद्देश्य तभी पूरा होता है जब हमारे विद्यार्थी इंडस्ट्री की तेजी से बदलती ज़रूरतों के हिसाब से खुद को ढाल सकें। आज के इस डिजिटल युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का होना अनिवार्य है। ऐसे प्लेटफॉर्म के साथ हमारा यह निरंतर प्रयास छात्रों में एक नई सोच, आधुनिक तकनीक की समझ और दृढ़ आत्मविश्वास पैदा करेगा। इससे वे न केवल अपने व्यक्तिगत करियर में सफल होंगे, बल्कि ग्लोबल स्तर की हर कॉर्पोरेट प्रतिस्पर्धा में हमेशा सबसे आगे खड़े रहेंगे।
वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट्स ऑफिसर प्रो. सौरभ कुमार ने बहुत ही संक्षिप्त और स्पष्ट शब्दों में कहा, हमारा एकमात्र लक्ष्य छात्रों के 'कैंपस से कॉर्पोरेट' तक के सफर को आसान और सफल बनाना है। आज के प्रतिस्पर्धी जॉब मार्केट में एआई और न्यू एज टेक स्किल्स ही सफलता की असली कुंजी हैं। आज का यह वेबिनार उसी दिशा में उठाया गया हमारा एक मजबूत कदम है।
कार्यक्रम के समापन पर, एसोसिएट टीपीओ प्रोफेसर श्रीमती पूजा और प्रोफेसर डॉ. राहुल कुमार हिंदुस्तानी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 Response to "जीईसी शेखपुरा में 'स्किल दुनिया' के साथ करियर गाइडेंस वेबिनार का शानदार आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें