
राजगीर की राजनीतिक विरासत को लौटाने की माँग – भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।
आज नालंदा जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र कुमार जी की अध्यक्षता में सिलाव मंडल अंतर्गत पाकी गाँव में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राजगीर विधानसभा की राजनीतिक स्थिति पर चिंतन और मार्गदर्शन हेतु आहूत की गई थी।
बैठक में राजगीर की ऐतिहासिक विरासत, जहाँ 1967 से जनसंघ काल से निरंतर जीत का इतिहास रहा है, को पुनः भाजपा को लौटाने की पुरज़ोर माँग की गई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सीट भाजपा की वैचारिक और जनसंपर्क आधारित कर्मभूमि रही है, जिसे फिर से भाजपा (कमल चिन्ह) को सौंपा जाए।
कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक के कार्यशैली को लेकर अपना असंतोष और आक्रोश भी प्रकट किया, किंतु गठबंधन धर्म का पालन करते हुए एकमत से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि राजगीर विधानसभा सीट पुनः भाजपा को दी जाए। कार्यकर्ताओं ने यह भी दोहराया कि यह माँग केवल दलगत नहीं, बल्कि आम जनता की जनभावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही—
पूर्व जिला महामंत्री श्री श्रवण सिंह जी
पूर्व जिलाउपाध्यक्ष श्री राजाराम सिंह जी
निवर्तमान जिलाउपाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह जी
निवर्तमान जिला मंत्री रवि राज जी
बुधदेव जी, भूषण सिंह, विनय सिंह (पावा)
विधानसभा के मंडल अध्यक्ष राजगीर नगर बिपिन झा जी, सिलाव के संजीव जी, गिरियक के धर्मेन्द्र कुशवाहा जी, पावापुरी के अविनाश कुमार गुडू जी, बिहार शरीफ ग्रामीण दक्षिणी राधेश्याम चौहान जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष
नीतू सिंह जी, मुखिया प्रतिनिधि गोलू जी
सिलाव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अभय शुक्ला "वोसु" जी
सतन सिंह जी, विनोद कुमार कवि, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिलाव ग्रामीण अनुज सिंह जी एवं
धीरज कुमार, सुरेश सिंह जी, बालमुकुंद जी, अनुज सिंह
राजाराम सिंह (गाजीपुर)
सभी ने एक स्वर में संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में भाजपा को राजगीर में मजबूती से पुनः स्थापित किया जाएगा।
"राजगीर की धरती पुकार रही है, कमल फिर से खिलना चाहिए।"
"विरासत के सम्मान में, कार्यकर्ता एक स्वर में!" राजगीर ने ठाना है फिर से कमल खिलाना है।
बैकग्राउंड:
नालंदा ज़िला के सिलाओ मंडल के पांकी गांव में राजगीर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी सभा बुलाई। कार्यक्रम में क़रीब 350 वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और केंद्र और प्रदेश से अपनी मांग रखी कि राजगीर विधानसभा में पुनः भाजपा को नेतृत्व करने का मौका दिया जाए।
बता दें कि राजगीर विधानसभा में जनसंघ के ज़माने से भाजपा का नेतृत्व रहा है, पर पिछले चुनाव में यह सीट जदयू के खेमे में चली गई थी। कार्यकर्ताओं द्वारा, पार्टी और एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से इस सीट को वापस भाजपा को देने का आग्रह किया गया। सभा में 25 से अधिक भाजपा के पूर्व एवं कार्यरत क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपना संबोधन देते हुए अपना बात सामने रखी।
0 Response to "राजगीर की राजनीतिक विरासत को लौटाने की माँग – भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।"
एक टिप्पणी भेजें