-->

Translate

आप सबसे प्राप्त शुभकामनाएं मेरे लिए अमृत कलश के समान :- प्रदीप कुमार कुशवाहा।

आप सबसे प्राप्त शुभकामनाएं मेरे लिए अमृत कलश के समान :- प्रदीप कुमार कुशवाहा।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। विद्या भारती कार्यालय, कदमकुआं, पटना के तत्वावधान में दिनांक 17 जून 2025 को सुप्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री, कुशल वक्ता व विद्या भारती, दक्षिण बिहार में चलने वाले सभी सरस्वती विद्या मंदिरों, सरस्वती शिशु मन्दिरों एवं सरस्वती संस्कार केंद्रों के मार्गदर्शक प्रदेश सचिव, प्रदीप कुमार कुशवाहा जी का जन्म दिवस पूर्ण उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले सी.आर.पी.एफ. से सेवानिवृत्त सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार फौजी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

विदित हो कि मनोज कुमार फौजी सरस्वती विद्या मंदिर, बिहिया विद्यालय के भूमि दाता भी हैं। अपने जन्म दिवस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव, प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि आप सबसे प्राप्त आशीर्वाद व शुभकामनाओं से प्रेरित होकर विद्या भारती, दक्षिण बिहार के विद्यालयों को और बेहतर बनाने के दिशा में कार्य करुंगा।

आप सबसे प्राप्त ऊर्जा मेरे लिए पाथेय का कार्य करेगा।इस अवसर पर डॉ. रमेश मणि पाठक, रामचंद्र आर्य, संजय कु, मनोज कुमार, सोनू कुमार, महेश कुमार सहित अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरणोंपरांत कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

0 Response to "आप सबसे प्राप्त शुभकामनाएं मेरे लिए अमृत कलश के समान :- प्रदीप कुमार कुशवाहा।"

advertising articles 2

Advertise under the article