
फतुहा में दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
फतुहा। द ग्रीन वाटिका उत्सव हॉल में भव्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शाम 4 बजे से किया जा रहा है। जिसका तैयारी जोरों शोरों से हो रहे है। इस मोहोत्सव में सभी उम्र के महिला, पुरुष एवं बच्चें शामिल होकर गरबा नृत्य के साथ-साथ जाने-माने संगीतकार एवं बैंड का लुफ्त उठा सकेंगे। कार्यक्रम को और मनोरंजन बनाने के लिए नृत्य के अतिरिक्त आयोजन स्थल पर फूड, आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम की तैयारी को देखते हुए मौके पर फतुहा नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और व्यवहारिक ज्ञान के लिए आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम कर हम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। इस मौके पर भाजपा नगर मंत्री भाई रवि प्रकाश,एमडीएस डांस स्टूडियो के संस्थापक कमलदीप कुमार, ऋषि राज, सोनाली, सुरजीत पांडे, विकास कुमार आदि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय हैं।
0 Response to "फतुहा में दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव की तैयारियां जोरों पर"
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.