-->

Translate

अगामी पर्व त्योहार दीपावली काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में समन्वय बैठक का आयोजन।

अगामी पर्व त्योहार दीपावली काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में समन्वय बैठक का आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के अध्यक्षता में अगामी पर्व त्योहार दीपावली/काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि- व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में (समन्वय बैठक) का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), पटना, सहायक मंडल रेल प्रबंधक, डी.डी.यू., सीनियर डी.सी.एम., दानापुर, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था-1) पटना, ए.डी.एम. (विधि-व्यवस्था), पटना, एस.डी.एम. जगदीशपुर (आय), ए.डी.एम. बक्सर, स्टेशन प्रबंधक, पटना जंक्शन, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, पटना, पुलिस उपाधीक्षक (गु.) गया, रेल पुलिस उपाधीक्षक (गु.), जहानाबाद, रेल जिला पटना अंतर्गत के सभी जिला प्रशासन/जिला पुलिस प्रशासन एवं रेल जिला पटना के सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक/रेल पुलिस निरीक्षक रेल थानाध्यक्ष आदि सभी पदाधिकारी Online/Offline Mode में भाग लिए। उक्त समन्वय बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा अगामी पर्व त्यैहार के म‌द्देनजर विशेष सुरक्षात्मक कार्रवाई भीड़ नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

0 Response to "अगामी पर्व त्योहार दीपावली काली पूजा, छठ पूजा के मद्देनजर रेल परिक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु Hybrid Mode में समन्वय बैठक का आयोजन।"

advertising articles 2

Advertise under the article