-->

Translate

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा, दलित सम्मान समरसता का किया गया आयोजन।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा, दलित सम्मान समरसता का किया गया आयोजन।

जोश भारत न्यूज|बिहार
  • आइए हम सब मिलकर सदभाव प्रेम के साथ अमन चैन एवं राष्ट्रहित वाले समाज एवं देश की ओर आगे बढ़े।

फतुहा। दिनांक 02/10/2023 सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत दलित बस्ती में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदेशानुसार, फतुहा के निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी ई. सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दलित सम्मान समरसता भोज का अयोजन किया गया। जिसमें ई. सतेंद्र सिंह ने समरसता का मूल उद्देश्य दिया, कहा समाज के बीच भाईचारा, सद्भावना और अपनत्व का निर्माण करना है। इंसान को मात्र इंसान के रूप में ही देखना है। हर एक इंसान का अस्तित्व स्वीकार करना है। किसी के साथ जात-पात, धर्म, क्षेत्र, संप्रदाय या भाषा के आधार पर भेदभाव करना नहीं है, बल्कि उनके साथ मिलजुल कर चलना है। और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दलित बस्तियों में जन संपर्क किया। लोगों से मुलाकात कर समानता का नाता जोड़ा। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उसके बाद दलित परिवारों के साथ बैठ भोजन किया। जिसमे अनेको प्रकार के पकवान खिलाए गए। इस मौके पर जिला प्रभारी सीताराम पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी संजय यादवेंदु, जिला महामंत्री अरविन्द यादव, बख्तियारपुर प्रभारी मुन्ना सिंह, कार्यकर्म प्रभारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक झा, फतुहा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, नगर महामंत्री अरुण कुमार झा, नगर महामंत्री अनामिका अग्रवाल, रामजी प्रसाद, भाजयुमो फतुहा नगर अध्यक्ष सुरजीत कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

0 Response to "भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा, दलित सम्मान समरसता का किया गया आयोजन।"

advertising articles 2

Advertise under the article