-->

Translate

बाढ़ के ए.एन.एस. कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया, किया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को याद।

बाढ़ के ए.एन.एस. कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया, किया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को याद।

जोश भारत न्यूज|बिहार

दिनांक 05/09/2023 को  ए.एन.एस. कॉलेज बाढ़ के प्रांगण में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में इतिहास विभाग के शिक्षक आशुतोष पांडे मौके पर उपस्थित हुएं। राजनीतिक विभाग के शिक्षक दिनेश कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोगों को बताया की यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन खुद भी एक शिक्षक थें। वे न सिर्फ शिक्षा के महत्‍व को समझते थे, बल्कि लोगों को भी समझाते रहे हैं। उनकी कही तमाम प्रेरक बातें आज भी शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को काफी कुछ सिखाती हैं। शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा दिखाती हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। वे हमारी गलतियां बताते हैं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। एक अच्छा शिक्षक वो होता है जो अपने पूरे जीवन में विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देता है लेकिन कुछ भी लेता नहीं है बल्कि वो अपने विद्यार्थियों की सफलता से बहुत खुश भी हो जाता है। इस मौके पे समाजसेवी टुनटुन कुमार, लल्ला कुमार सिंह, राजा बाबू, प्रिंस सिंह, के साथ समस्त छात्र एवं छात्राएं  साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहें।

0 Response to "बाढ़ के ए.एन.एस. कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया, किया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को याद।"

एक टिप्पणी भेजें

advertising articles 2

Advertise under the article