-->

Translate

युवा मण्डल अध्यक्ष सदानन्द कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश।

युवा मण्डल अध्यक्ष सदानन्द कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश।

जोश भारत न्यूज|बिहार

बांका न्यूज। आजादी के 76वर्ष पूर्ण होने एवं 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं कलम की स्याही से कुछ अपनी मन और हृदय की गहराई से स्वतंत्र भारत के अमृत महोत्सव मनाने की खुशी उत्साह और उमंग और स्वतंत्रता दिवस आप से दुआएं हैं हमारी, मिल्लते बनाए रखना, देश, कॉम, वतन परस्ती से ऊंचा कुछ भी नहीं, मोहब्बत, नमकहलाली, ईमान से सच्चा कुछ भी नहीं, इसे अपने जिगर के हिस्से में संभाले रखना! जरूरत जब आन पड़े इस मिट्टी की लाज बचाए रखना! सिंचना पड़े लाल खून से अगर अपनी सरहद तुम बचाए रखना! भारत मां की सौगंध गांधी, सुभाष, पटेल, जवाहर तुम वीर सावरकर, भगत, आजाद की कुर्बानी आज का दिन इस मुल्क को आजाद कराने वाले उन सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए खुशी खुशी अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इन्हीं की बदौलत आज हम सब एक आजाद देश की हवा में सांस ले पा रहे हैं भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। तिरंगे के बीच वाली सफेद पट्टी में अशोक चक्र अंकित है। स्वतंत्रता का अधिकार नागरिकों को भाषण और अभिव्यक्ति, संघ बनाने, व्यक्तिगत स्वतंत्रता की स्वतंत्रता, गरिमापूर्ण जीवन जीने की स्वतंत्रता आदि के लिए है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के नागरिकों की आशाएं और आकांक्षाएं दर्शाता है। यह हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।

0 Response to "युवा मण्डल अध्यक्ष सदानन्द कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष संदेश।"

advertising articles 2

Advertise under the article