-->

Translate

बख्तियारपुर विधानसभा छेत्र के अंतर्गत खुसरूपुर नगर में:भाजपा कार्यकर्ता।

बख्तियारपुर विधानसभा छेत्र के अंतर्गत खुसरूपुर नगर में:भाजपा कार्यकर्ता।

जोश भारत न्यूज | बिहार

जहरीली शराब से मौत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से पुतला लेकर नारेबाजी करते जुलुश निकाला और नगर भ्रमण करते थाना के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आज पूरे बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन नीतीश कुमार शराब बंदी को सफल बता रहे हैं।बिहार में हर जगह शराब की बिक्री हो रही है और जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है।छपरा, सिवान के बाद बेगूसराय में भी जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है ,लेकिन सरकार शराबबंदी को सफल बनाने के बदले विपक्ष पर हमला कर रही है।वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष निलेश रंजन एवं नगर अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री उमेश कुमार सिंह,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन पासवान, लोजपा रामबिलास के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,केशव कांत प्रसाद, विवेक राज वर्मा,अशोक कुमार वर्मा, झूनझुन सिंह,अजीत यादव,पप्पू सिंह कुमार,दीपक कुमार लाल,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "बख्तियारपुर विधानसभा छेत्र के अंतर्गत खुसरूपुर नगर में:भाजपा कार्यकर्ता।"

advertising articles 2

Advertise under the article